कांच का टूटना शुभ है या अशुभ ?
![]() |
| Broken_glass |
कांच का टूटना सदैव लोगो का ध्यान अपनी ओर खीचता है चाहें वह भरी महफ़िल में कांच के ग्लास टूटने की घटना हो या गुस्से में घर का आइना तोड़ने का काम हो
फिल्मो में अक्सर देखा होगा जब भी कोई क्रोध सेपागल होता है तो उसे आइना या कांच की वस्तुएं तोड़ते दिखाया जाता है
![]() |
| BROKEN-GLASS |
क्या आप जानते हैं कांच का टूटना बुरा क्यों मानते हैं ?
यह बात रोमन लोगों से चर्चा में आई। इनमें ऐसा माना जाता था कि कांच में जो हमारा अक्स दिखाई देता है असल में वह हमारी आत्मा होती है।जब कांच टूट जाता है तो इसका मतलब है कि हमारी आत्मा खत्म हो गई है। यहीं से कांच का टूटने को लोग बुरा मानने लगे।
इस समय जिस किसी के भी हाथ से कांच टूट जाता था वह अपने बगीचे में लगे छोटे पानी के कुंड में अपनी परछाई देखकर अपशकुन को टालता था।
दुनिया के किसी हिस्से में लोग यह मानते हैं कि कांच के टूटने से सात सालों के भाग्य उनसे रुठ जाता है।
यहां लोग कांच के टुकड़ों को ले जाकर चंद्रमा की रोशनी में जमीन के नीचे दबा देते हैं। यह सब कुछ इसलिए किए जाता है ताकि कांच टूटने से उन पर कोई विपत्ति न आए।
क्या वाकई कांच के टूटने पर अशुभ हो सकता है ?
कांच का टूटना सदैव ही लोगो का ध्यान अपनी ओर स्वतः ही खींच लेता है शोधार्थियों के अनुसार कांच की गुणधर्मिता होती है जो तनाव सहन नही कर सकती है इसलिए टुकड़ो में बिखरती है मानव मष्तिस्क पर कांच टूटने के प्रभाव का अभी ठीक पता नही चल पाया है
परन्तु इसके टूटने की ध्वनि दिमाग के भावात्मक हिस्से पर हलचल जरुर पैदा करती है ।


No comments:
Post a Comment